देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक स्थित तीन नंबर फाडी के पास तीन उचक्कों ने एक बाइक सवार से करीब 16 हजार रूपये नकद की छिनताई मामले में नगर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। उक्त मामले में सोनरायठाढी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरा गांव के प्रदीप कुमार यादव,पिता मुकुल यादव ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धपरा टोला बस स्टैंड के दीपक धपरा, पिता परमेश्वर धपरा,पवन धपरा,पिता मनोज धपरा,बादल धपरा,निगम धपरा,लक्ष्मण धपरा तीनो पिता-टुन्नु धपरा,भोला धपरा,पिता अग्रेज धपरा एवं एक अज्ञात व्यक्ति पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें दीपक धपरा,पवन धपरा उर्फ चुहा धपरा को नगर थाना ने गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
छात्र को रोक जबरन छीना मोबाइल
देवघर। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके में एक छात्र से मोबाइल छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर अंकित कुमार ने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत किया है। कहा है कि वह नंदन पहाड़ इलाके से गुजर रहा था। उसी क्रम में दो अज्ञात युवक पहुंचा और जबरन हाथ से मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।

