जरमुंडी : जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरडी दर्शनियाटीकर बायपास सड़क पर गुरुवार को केंदुआटिकटर में एक तीखा मोड़ पर एक आकर अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। इस घटना में घरवाले और अन्य ग्रामीण बाल बाल बच गए।किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर जाम को हटाया गया। बता दें कि गुरुवार को हुई यह घटना पहली नहीं है।इससे पूर्व केंदुआटीकर के इसी तीखे मोड़ पर बुधवार को कांवरियों से भरी एक 407 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी। जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक कांवरिया जख्मी हो गए। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने वाहनों की गतिसीमा नियंत्रित कर ग्रामीणों के जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


