साहिबगंज । गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर बुधवार को 11:00 बजे दिन में मंडल साहिबगंज में विधिक जागरूकता शिविर वह जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए एल ए डी सी कामिनी शर्मा रविंद्र कुमार श्रीवास्तव अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव रतन कुमार पौलुस मुर्मू जेलर मनोज मुर्मू शिव स्नेही सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर कामिनी शर्मा ने बताया कि जो जो विचाराधीन बंदी है और आर्थिक रूप से कमजोर हैं जिनके पास वकील रखने के लिए पैसे नहीं है वैसे बंधिया को सरकार की ओर से मुफ्त में वकील मुहैया कराई जाती है। इसके लिए वैसे विचाराधीन बंधिया को जेल प्रशासन को एक लिखित आवेदन देना पड़ता है और उसे आवेदन को जेल प्रशासन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत को भेज दी जाती है तथा सचिन एक योग्य अधिवक्ता की नियुक्ति वैसे विचाराधीन बंदियों के मामले में कर दी जाती है। वहीं वहीं दूसरी तरफ संथाल बहुल क्षेत्र को देखते हुए पोलिस मुर्मू ने भी संथाली भाषा में गांधी जी के अपने मार्ग सत्य और अहिंसा की पाठ को अपने जीवन में उतरने की बात बंधिया को कहा। इस मौके पर अधिवक्ता सुनील कुमार ने भी छोटे-छोटे मामलों में आपसी समझौता कर न्यायालय के चक्कर से मुक्त होने की बात कही और कहा कि आप समझ में अच्छे कार्य कर देश के उन्नति में भागीदारी बने। इस अवसर पर महिला बंधिया के साथ रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट भी वितरण किया गया। इस मौके पर अभय कुमार सिंह के अलावा तमाम आरक्षी एवं पुरुष व महिला विचाराधीन बंदी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


