गोड्डा : जिला स्थित स्थानीय अशोक स्तंभ परिसर में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, एवं AIRRBEA के संस्थापक दादा दिलीप मुखर्जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे, दादा दिलीप मुखर्जी अमर रहे जैसे नारे लगाए गए, एवं 2:00 बजे तक सामूहिक उपवास रखा गया। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आज 2 अक्टूबर 2024 को अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इसलिए हम क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहे हैं। स्वर्ण जयंती वर्ष 2 अक्टूबर 2024 से 2 अक्टूबर 2025 तक उचित भव्यता एवं गंभीरता के साथ मनाया जाएगा। इन दिनों में विभिन्न प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण बैंकों की उपयोगिता का विधिवत प्रचार किया जाएगा, क्योंकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक देशभर में 42 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित हुए हैं। नितेश मिश्रा ने बताया कि हमारे संगठन की मुख्य मांग एक राज्य, एक ग्रामीण बैंक की धारणा के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक का गठन करवाना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बैंक देश के 23 जिलों एवं तीन केंद्र शासित प्रदेश, 705 जिले, 22000 से अधिक शाखाओं मे 42 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है। अन्य वक्ताओं द्वारा जनशक्ति की भारी कमी, पर्याप्त पदोन्नति, आकस्मिक श्रमिकों का नियमितीकरण के मुद्दों पर अपने विचार रखें। मौके पर क्षेत्रीय सचिव सीनू कुमारी, महिला प्रचार पदाधिकारी सोनम कुमारी, उपकोषाध्यक्ष कुमार गौरव, जिला प्रभारी सदस्य धर्मेंद्र मुर्मू धर्मेंद्र मुर्मू, दयानंद कुमार, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, राजेश हंसदा, सेवानिवृत्ति पदाधिकारी प्रदीप मंडल, योगेंद्र प्रसाद के अलावा बतौर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सर्वजीत झा एवं सुरजीत झा उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


