दुमका ब्यूरो
दुमका: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा का पाकुड़ जाने के क्रम में गुरुवार को दुमका के फूलो झानो चौक पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने अपने वाहन से उतरकर फूलो झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण की । इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे । पत्रकारों से बात करने हुए हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने उन्हें पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने से मना किया है। उन्होंने कहा कि जब एक मुख्यमंत्री वहां नहीं जा सकता तो आम लोगों की क्या हालत होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बांग्लादेशी घुसपैठिए पाकुड़ में आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं, हमें उनके साथ खड़ा होना होगा। पाकुड़ की हालत खराब है। झारखंड सरकार के रवैया पर मर्माहत दिखे। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से कोई मुकाबला नहीं है, हम इस चुनाव को धूमधाम से जीतेंगे।
वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने असम के सीएम को रोके जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री को रोकना यह साबित करता है कि गोपीनाथपुर समेत संथाल का पूरा इलाका बांग्लादेश का हिस्सा बन गया है, जिसके कारण हिमंत बिस्वा सरमा को रोका गया है।
यह लोकतंत्र का हनन है. जिस तरह से हम लगातार उस इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाते रहे हैं, इस कार्रवाई से यह साबित हो गया है कि गोपीनाथपुर समेत पूरा इलाका वास्तव में बांग्लादेश जैसा बन गया है।


