संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड)। हिरणपुर बाजार स्थित जर्जर रहे एनएच 333 ए को लेकर बुधवार को बीडीओ टुडु दिलीप , सीओ मनोज कुमार व एनएच प्रोजेक्ट मैनेजर अजय कुमार ने स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी नवीन कुमार भी उपस्थित थे। पदाधिकारियो ने सरकारी मवेशी हाट परिसर से बह रहे पानी का जायजा लिया। इसके बाद नेताजी सुभाष चौक के साथ साथ वन विभाग कार्यालय निकट सड़क में बने खाई का भी अवलोकन किया। जहां सड़क में ही जल जमाव पाया गया। पानी की बहाव को रोकने के लिए मवेशी हाट परिसर में ही एक बड़ा सा गढ्ढा बनाया गया। जिससे कि सड़क में पानी न बह सके। बीडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए बाजार के जर्जर पड़े सड़को की अविलम्ब मरम्मती आवश्यक है। जिससे कि श्रद्धालुओ को कोई परेशानी न हो। एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि इस जर्जर पथ की इसके पूर्व भी मरम्मती कार्य कराया गया था। सुभाष चौक , वन विभाग कार्यालय निकट सहित सभी जगहों में शाम तक सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। सड़क के गढ्ढो में मेटल व पत्थर धुला भरकर किसी तरह आवागमन लायक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा की एनएच का कार्य बाईपास होने के बावजूद इस सड़क के साथ साथ जर्जर पड़े नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। वही सड़क को अतिक्रमण मुक्त भी किया जाएगा। बताते चले कि पानी की बहाव के कारण हिरणपुर बाजार स्थित मुख्य सड़क की स्थिति नारकीय बनी हुई है। जहां सड़क कम सभी जगहों में खाई ही खाई दिखाई दे रही है। जहां हुए जलजमाव से आवागमन करने वाले राहगीर व वाहनों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है। वही पानी की बहाव से सड़क दुर्गन्धमय बना हुआ है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


