संथाल एक्सप्रेस
बरहरवा प्रखण्ड कार्यालय स्तिथ विधायक प्रतिनिधि कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार में लगाया जनता दरबार । नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की काफी भीड़ रही।ज्यादातर समस्यायें मईया सम्मान योजना से संबंधित रही जिसमे बहुत सी माता बहनों को रजिस्ट्रेशन के बाद भी पहला किस्त का रकम का भुगतान नहीं हुआ एवं दूसरी क़िस्त का भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ,जैसी समस्याओं को विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के समक्ष रखा,जिसमे सतगाछी पंचायत के समरी देवी,मीरा देवी, अनीता देवी,मानती देवी,रीमा कुमारी,बबीता देवी,साहिना खातून सहित अन्य दर्जनों महिलाये थी। उपरोक्त सभी महिलाओं की समस्याओं को सुनने उपरांत विधायक प्रतिनिधि ने संबंधित पदाधिकारी से वार्तालाप कर सभी कागजातों को जांच कर जल्द समस्याओं का निदान करने को कहा। साथ ही रंगिया देवी ने राशन कार्ड के लिए आवेदन 15 दिन पहले दिया था लेकिन रिसिविंग नही देने पर प्रतिनिधि से शिकायत की। इस पर प्रतिनिधि साहब ने संबंधित पदाधिकारी से वार्तालाप कर समस्या का निपटारा किया। कुछ लोग बिजली बिल माफी नहीं होने की समस्या को रखा, बरकत खान ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से वार्तालाप कर उक्त समस्या का निदान करने की बात कही। अंचल से सम्बन्धित भी कई लोगों ने समस्या को रखा, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने अंचल अधिकारी से वार्तालाप कर यथाशीघ्र निदान करने को कहा। इसके अलावा पेंशन,बिजली,अंबेडकर आवास का भुगतान नहीं होने से सम्बन्धित भी समस्या को लोगों ने बरकत खान के समक्ष रखा, जिसपर खान ने कुछ समस्या को मौके पर ही निदान करवाया तथा बाकी को सम्बन्धित पदाधिकारी को सौप जल्द निदान करने को कहा।
मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष रणजीत टुडू, जिला समन्वयक सह प्रखण्ड महासचिव निताय सरकार,छोटेलाल रमानी,अहमद अंसारी,आलमगीर मंसूरी, बिजेन कुमार सहित दर्जनों नगर एवं ग्रामीणगन उपस्थित थे।


