संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही
मधुपुर : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पुर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी एवं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री डॉ इरफान अंसारी की मॉं मुश्तरी खातून का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।
मधुपुर खलासी मोहल्ला स्थित निजी आवास मुश्तरी मंजिल मे उनका निधन हो गया ।
मृतिका मुश्तरी खातून सरल स्वभाव वाली नेक दिल खातून थी, वे मधुपुर उर्दू गर्ल्स स्कूल की प्रधानाध्यापिका रह चुकी ।
सुबह तकरीबन तीन बजे उनका दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया, वह लगभग 75 वर्ष की थी ।
उनकी आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही क्षेत्र वासियों मे गम का माहौल छा गया ।
अपने पीछे वह भरा पुरा परिवार छोड़ गई उनके दो पुत्र डॉ इरफान अंसारी जो कि जामताडा़ से विधायक सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री है वहीं दुसरा बेटा इमरान अंसारी व दो पुत्री शबाना खातून, एवं सना अंसारी है ।
मौके पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पति करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन समेत स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, दुमका विधायक बसन्त सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व रराज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी पूर्व विधायक चुन्ना सिंह समेत सैंकड़ों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
शाम पांच बजे मधुपुर लखना मुहल्ला कब्रस्तान मे हज़ारो नम आंखों ने जनाज़े की नमाज़ अदा कर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया ।


