नाला (जामताड़ा) । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फतेहपुर गाँव में ग्रामीणों की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का भव्य स्वागत किया गया। मालूम हो कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रावन सोरेन ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को पगड़ी पहनाकर तथा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान रावन सोरेन ने स्थानीय विधायक के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में सड़क, पुल-पुलिया सहित महिलाओं के विकास को लेकर भी ऐतिहासिक पहल की गई है। इस दौरान पूर्व मुखिया दिलीप मुर्मू ने भी स्थानीय विधायक सह विस अध्यक्ष के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और वर्तमान राज्य सरकार हेमंत सोरेन के द्वारा किए गए महिला सशक्तिकरण को लेकर मईया सम्मान योजना आदि की प्रशंसा की।वहीं नारायण मरांडी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव में एकजूट होकर विकास के प्रतिक स्थानीय विधायक को वोट देकर जीताने की अपील की। इस अवसर पर 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और ग्रामीणों के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। वहीं स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरूजी शिबु सोरेन के झारखंड निर्माण में योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि आज हमारे गुरूजी के पुत्र संथाल समाज के हाथ में है ये बहुत ही गर्व की बात है।उन्होंने एकत्रित बिहार की बात करते हुए कहा कि 32 साल के संघर्ष के बाद अलग राज्य की स्थापना गुरूजी के नेतृत्व में किए हैं। उन्होंने कहा जब गुरूजी अलग राज्य का आंदोलन किए थे तभी विपक्षी तथा कुछ लोगों का कहना था न राधा का नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी। परंतु आज झारखण्ड राज्य अलग करके हमने एक मिसाल कायम की है।आज झारखण्ड का विकास चारों ओर दिख रहा है।पूर्व में समाज व्यवस्था अलग थी परंतु गुरूजी के प्रयास से सभी विषमताओं को दूर किया गया। वहीं कार्यक्रम को डाॅ राधु मंडल ने भी संबोधित किया और स्थानीय विधायक के विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्य समस्या भी सुनाई। इस अवसर पर 20 सुत्री सदस्य भवसिंधु लायेक, डाॅ० राधु मंडल, दयामय घोष,गणेश मुर्मू,जलधर हेम्ब्रम, नारायण मरांडी,महादेव मुर्मू,रामधन मरांडी,गौतम सोरेन, सुमन सोरेन, विभीषण सोरेन, बाबुजन मुर्मू,शिवलाल सोरेन, मानिक हेम्ब्रम, बनमाली मंडल, राजू दास,मुकेश झा,नीलकंठ मंडल,सुनील मंडल, मानिक बाउरी,स्वपन बाउरी,निलांबर सोरेन आदि मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन युवा नेता राजू दास ने किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


