
दुमका । मंगलवार को साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने संताल परगना के उप निदेशक खान(डीडीएम),दुमका का प्रभार ग्रहण किया।डीएमओ श्री किस्कू संताल परगना के डीडीएम पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।पूर्व डीडीएम शंकर सिन्हा के रिटायर होने के बाद से यह पद रिक्त था। मंगलवार को डॉ केके किस्कू द्वारा डीडीएम का प्रभार ग्रहण करने पर दुमका और साहिबगंज सहित संताल परगना के कई जिलों के पत्थर कारोबारियों ने उनका स्वागत किया।पत्थर कारोबारियों ने उम्मीद जताई कि श्री किस्कू द्वारा डीडीएम का प्रभार ग्रहण करने से इस कार्यालय में लंबित कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी।मौके पर माणिक चन्द्र माहेश्वरी, कौशल किशोर सिंह और विनोद भगत सहित संताल परगना के जिलों के कई पत्थर कारोबारी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


