मुझे महासम्मेलन की कोई जानकारी नहीं : सनत सोरेन जिला अध्यक्ष
संताल एक्सप्रेस संवादाता
जितेन्द्र दास
पाकुड़। उलझन और मतभेद के बीच माझी परगना एभेन बैसी मुख्य संरक्षक सुरजू टुड्डू के नेतृत्व में 3 अक्टूबर को बृहद रूप से गोकुलपुर हटिया मैदान पाकुड़ में मांझी परगना महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य माझी बाबा , संथाल समाज बचाओ एवं जागरूक करना है। उक्त बातें माझी परगना एभेन वैसी के प्रमंडलीय संयोजक चंद्रमोहन हांसदा ने कही। उन्होंने कहा कि हमारे समाज लोगों को जागरूक करने के दृष्टिकोण से यह महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी एवं बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम उपस्थित रहेंगे। जो हमारे समाज और हमारी संस्कृति की रक्षा के लिए संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि आयोजक के रूप में मुख्य रूप से प्रकाश गौड़ चंद्र, मोहन हंसदा, रिफायल मुर्मू, नायाका सोरेन शामिल हैं। कार्यक्रम मैं किसी भी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ सहयोग हेतु आवेदन दिया गया है।
अध्यक्ष ने सम्मेलन की जानकारी न होने से किया इनकार
माझी परगना लहंती बेसी जिला अध्यक्ष सनत सोरेन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि मैं पाकुड़ जिला का अध्यक्ष हूं और मुझे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। मुझे सुनने में आया है कि 3 तारीख को पाकुड़ में लोगों को गुमराह कर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मेरे बिना संज्ञान में दिए एवं बिना राय परामर्श के यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से राजनीतिक है। इसके लिए हमने अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ को लिखित रूप से जानकारी दिया हूं अभी एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इसके जवाब में परिमंडलिय संयोजक चंद्रमोहन हांसदा कहते हैं कि सनत सोरेन पाकुड़ के अध्यक्ष हैं। मैं उनका पूरी सम्मान करता हूं। वे भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे ।उनको भी निमंत्रण भेजा गया है। यह सब विपक्ष की चाल है।वह किसी भी हाल में समाज को एकता के सूत्र में बांधने देने को नहीं चाहते हैं। किंतु हमारा समाज जाग रहा है विपक्ष की कोई चल नहीं चलेगी। और सनत सोरेन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वे हमारे सम्मानीय हैं।


