संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही
मधुपुर : रेल खंड के गिरिडीह मधुपुर रेल ट्रैक से पहाड़पुर के समीप पोल संख्या 3/13 मधुपुर गिरिडीह रेल ट्रेक के बीच एक 18 वर्षीय युवती का छद-विछद शव की सूचना मधुपुर आरपीएफ अधिकारी को मिली। सूचना मिलने पर आरपीएफ के एएसआई वी०के पांडे एवं डी०पी० सिंहा जवान के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की । घटनास्थल आउटर सिंगल के बाहर रहने के कारण यह मामला मधुपुर थाना क्षेत्र का है। आरपीएफ ने इसकी सूचना मधुपुर थाना के थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराईं को दी सूचना पर सब इंस्पेक्टर रुपेश कुमार, एएसआई सामत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया मृतका की पहचान पटवाबाद निवासी रिया परवीन, 18 वर्षीय के रूप में हुई घटना में युवती का शव पूरी तरह से छद-विछद हो गया था पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया । मृतका की मां आसमीन खातुन ने पुलिस को बताया उनकी बेटी को पूरनीसिंघो निवासी दीपक कुमार करीब पिछले दो वर्षों से परेशान कर रहा था जिस कारण विवश होकर इस घटना को अंजाम दिया । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


