गोपीकांदर । प्रखंड अन्तर्गत मुहालो एवं दुवारिया गांव के बीच तिरुपति नदी पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को सात गांव के ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाते हुए पुलिया नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया । बता दें कि मुहालो एवं दुवारिया गांव के बीच तिरुपति नदी पर पिछले दो दशक से पुलिया निर्माण की मांग दुवारिया, डुमरतलला, कोचापानी, बांसपहाड़ी, तालबाड़िया, मुड़ासाल एवं धवाडंगाल आदि गांव कें लोग करते आ रहे है। नदी में पुल नहीं होने पर प्रखंड मुख्यालय आने जाने में इस वर्षा के दिनों में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। पुल नहीं होने से लोग कई किलोमीटर घूम कर प्रखंड मुख्यालय एवं गोपीकांदर बजार पहुंचते हैं। पुल निर्माण नहीं होने से दुवारिया, डुमरतलला, कोचापानी, बांसपहाड़ी तालबाड़िया, मुड़ासाल, धवाडंगाल सहित एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने सोमवार को एक बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने निर्णय लिया है। बैठक चुन्डा बास्की के नेतृत्व में की गई। चुंडा बास्की ने बताया कि पिछले दो दशक से इन सभी गांवों के ग्रामीण पुलिया निर्माण की मांग कर रहे है। उन्होंने आगे बताया कि हमलोगो ने इस समस्या को लेकर जन प्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों को भी लिखित आवेदन दिया है, लेकिन आज तक पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। आगे उन्होंने बताया कि आज हमलोगों ने बैठक में निर्णय लिया है कि राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम पर एक मांग पत्र बीडीओ गोपीकांदर को दिया जायेगा। ताकि हमलोगों की समस्या का निदान हो सके। बैठक में मुख्य रूप से जगरनाथ हेंब्रम, संतोष मरांडी, बालेश्वर मुर्मू, शिव सोरेन, सनातन बास्की, सिलवंती बास्की, पलटन मरांडी, साइमन टुडू, मेरी सोरेन, सर्बला मरांडी, सनी सन्मति टुडू, सुहागिनी हेंब्रम तथा सुरुधानी सोरेन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


