झारखंड के ‘सत्ता का सिंह द्वार’ बना संथाल परगना
भोगनाडीह से शुरू किया गया परिवर्तन यात्रा का दुमका में हुआ समापन समारोह
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव से एकत्रित मिट्टी के संग्रह कोएमपी के सीएम को सौंपा
एस.के. झा. ‘सुमन’
दुमका। झारखंड के विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1855 के संथाल विद्रोह के नेतृत्व करने वाले सिदो कान्हु के जन्मस्थली भोगनाडीह से भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर से की। सोमवार को इस कार्यक्रम का समापन समारोह शहर के आउटडोर स्टेडियम में झारखंड के ‘सत्ता का सिंह द्वार’ संथाल परगना का हृदय स्थल दुमका में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के अलावा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संथाली रीति रिवाज से स्वागत किया गया और समापन रोटी,बेटी और माटी की रक्षा के लिए बनानी है सरकार के संकल्प के साथ गांव-गांव से एकत्रित की गई भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा एकत्रित मिट्टी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा।
————————————————————
जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार को बहाल सिर्फ पीएम मोदी ने ही किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता से इस कार्यक्रम के माध्यम से संकल्प लेकर जाने कहा की हेमंत सरकार उखाड़ फेंकना है। क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचार के सभी पैमाने को पार कर गया है। यह सरकार सिर्फ झूठ के सहारे चल रही है।
बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी मध्य प्रदेश के सीएम ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला.उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है झारखंड में भी सत्ता परिवर्तन हो। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार को बहाल सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया है। इसी बीच उन्होंने महाकाल के दर्शन के लिए यहां के जनता को अपने प्रदेश आने का निमंत्रण भी दे दिया, बोले आपके यहां बैद्यनाथ मेरे यहां महाकाल।
————————————————————
जनता के साथ हो रहे लगातार धोखे को लेकर करना है सट्टा का परिवर्तन
पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुमका की धरती से समापन समारोह हम सबको संकल्प लेते हुए यहां से जाना है जिसमें राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ अत्याचार, युवाओं के साथ खिलवाड़ और जनता के साथ हो रहे धोखे का जवाब देने के लिए परिवर्तन करना है।
————————————————————
शातिर चोर के 64 बुद्धि, चारा डाल रहे हैं जनता सावधान रहे
परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार अभी नई-नई योजनाओं की घोषणा कर रही है जब उन्हें पूरा कार्यकाल काम करने का अवसर मिला तो वह कहां थे। जनता को चारा डाल रहे हैं जनता सावधान रहे । नौकरी के नाम पर युवाओं को मिल रही है मौत । इंटरनेट डाउन करके सीजीएल की परीक्षा में झारखंड मुक्ति सरकार ने कर दिया खेल। उन्होंने कहा कि शातिर चोर के 64 बुद्धि होते हैं मैंने यह कहा और मुझ पर 6 मामला मामला दर्ज में जनता के लिए जेल जाने को तैयार । भाजपा ने जितना सम्मान आदिवासियों को दिया है शायद ही कोई पार्टी ने दिया है। भाजपा ने देश को प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति दिया है, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को भी दिया आदिवासी मुख्यमंत्री । इसलिए भाजपा जो कहती है वह करती है।
ना सहेंगे ना कहेंगे बदल के रहेंगे
भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने झामुमो सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने जल, जंगल और जमीन को लूटने का काम किया। 4:30 साल यह सरकार सिर्फ अपने विकास में लगी रही जनता को बदहाल छोड़ दिया। अब चुनाव के समय में सरकार जागी है। अगर यह सरकार बनी तो सब मैया को सड़क पर छोड़ देगी हमारी सरकार बनी तो मैया को 2000 और भैया का भी ।
जनपति वही होगा जो जनता के सुख-दुख में हर पल खड़ा रहेगा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने सिर्फ जनता को बरगलाने में ही अपनी पूरी ऊर्जा खापा दी है। भाजपा के द्वारा चलाए गए बहुत सारी योजनाओं को इन्होंने ठप्प कर दिया है इसलिए इस सरकार को परिवर्तन करना है ताकि जनता का विकास हो सके। जनता को इस संकल्प के साथ आज जाना है और अगली सरकार भाजपा के समर्थन में बनाना है।
——————————————————–
सास पुतोहु को लड़ने वाला योजना हेमंत सरकार का मैईया सम्मान योजना
पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने जनता को कहा कि यह सरकार सास पुतोह को लड़ने वाली है सास का वृद्धा पेंशन को बंद कर अब पुतोहु को को देना शुरू कर दिया है। अब तो यह लड़ाई घर में ही ठन गई है। ऐसी षड्यंत्रकारी नीति से जनता को सावधान रहना चाहिए। आदिवासियों की जनसंख्या दोनों दिन घट रही है रोहिंग्या और बांग्लादेशी का घुसपैठ से यहां का जनसंख्या का संतुलन बिगड़ रहा है जनता को इसको लेकर तैयार रहना चाहिए आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसी सरकार को बदलना बहुत जरूरी है।


