देवघर। मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेले, 2024 की शुरूआत से हीं बाबा दरबार में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है परन्तु अब मेला का रंग और भी अधिक चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आज बाबा का जलाभिषेक करने हेतु श्रद्धालु रात से हीं कतारबद्ध हो प्रतिक्षारत दिखें। आज सुबह 04:06 बजे मंदिर का पट खुलने के साथ हीं बोल बम के जयकारा के साथ पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु कतारबद्ध हो बाबा मंदिर गर्भ गृह में प्रवेश कर अरघा के माध्यम से कामनालिंग पर जलार्पण कर मंगलकामना करते हुए दिखें। बाबा मंदिर में जहाँ कुछ कांवरियों को बाबा बैद्यनाथ का आरती करते देखा गया तो वहीं कुछ कांवरिया बाबा का गठबंधन करते नजर आयें। कांवरियों के अतिरिक्त काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी आज पूजा-अर्चना किया। सभी भक्त आराम से जलार्पण कर बाहर निकल रहे थे। साथ हीं इनकी सुरक्षा का ध्यान लगातार मंदिर एवं रूटलाईन में तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों के द्वारा रखा जा रहा था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


