एक देशी पिस्टल,04 जिंदा कारतुस बरामद
देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा के आस-पास क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी वसूली करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर नगर थाना में पु०अ०नि० नवीन कुमार ने 5 नामजद सहित दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूनपोखर के श्रवण साह पिता,स्व० किशोरी साह,आशिष मिश्रा,अंकित जोशी,सत्यम राय,नूर खान एवं दो अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। उक्त आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल,04 जिंदा कारतुस,एक सुजुकी कम्पनी का एक स्कूटी जिसका रजिस्ट्रेशन सं०जेएच15 जेड-5106 को जब्त किया है। इधर नगर थाना प्रभारी ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर एक आरोपी जूनपोखर के श्रवण साह पिता,स्व० किशोरी साह को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


