बसंतराय : प्रखण्ड अंतर्गत जन वितरण प्रणाली के दुकानदार की मनमानी का मामला प्रकाश में आ रहा है। उक्त मामला बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के ग्राम साँचपुर साखी की हैं, जहां जन वितरण प्रणाली दुकानदार को वरीय पदाधिकारी का कोई डर नहीं। इस डीलर के यहां से दर्जनों लाभुकों को पिछले दो महीने का खाद्य सामग्री नहीं मिला है, जिसको लेकर आज लाभुकों ने खूब बवाल काटा। वहीं लाभुकों का कहना है कि कभी भी सही समय पर हमलोगो को खाद्य सामग्री नहीं मिला है। लेकिन ज़ब जन वितरण प्रणाली के दुकानदार से बात की गई तो उन्होंने सारे आरोप को निराधार बताया। वही लाभुको ने कहा कि पर्ची निकालते समय जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ने खाद्य सामग्री की जगह अन्य सामग्री रखकर पर्ची निकालता है लेकिन राशन नही देते और मांगने पर नही है कह कर लौटा देते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई आला अधिकारी इस मामले में सुध लेंगे या मामला को लीपापोती कर रफा दफा कर देंगे।
क्या कहते है प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
वहीं इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि उक्त मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है और बहुत जल्द कार्यवाही किया जा रहा है।





