गोड्डा : बलबड्डा थाना अंतर्गत शनिवार देर रात एंटी क्राईम चेकिंग के दौरान 02 साईकिल पर एक-एक बोरा लादकर बलबड्डा से छगराहा की ओर ले रहे दो व्यक्तियों को रूकने का ईशारा किया गया लेकिन पुलिस को देखते ही वे भागने लगे। जिसके बाद दोनो व्यक्तियों को पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पुछताछ तथा बोरे में लदे सामान की जाँच की गई तो उसमें कुल 04 पेटी अँग्रेजी शराब पाया गया जिसे विधिवत् जप्त किया गया तथा सुसंगत धाराओं के अंतर्गत बलबड्डा थाना कांड संख्या 43/2024 दर्ज कर दोनों प्राथमिकी अभियुक्त मंगल बास्की एवं राजु उर्फ राजीव बेसरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंगल बास्की, पिता भगत बास्की, राजु उर्फ राजीव बेसरा, पिता छोटेलाल बेसरा दोनो सा० बनियाकित्ता थाना बलबड्डा जिला गोड्डा के रूप में की गई। जप्त सामानों में 02 एटलस साईकिल, 04 पेटी कुल 48 पीस 750 मिली का रॉयल स्टेज व्हिस्की पाया गया जिसे विधिवत जब्त किया गया। वहीं छापेमारी दल में राहुल कुमार चौबे, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी बलबड्डा थाना, शिव कुमार पुलिस अवर निरीक्षक बलबड्डा थाना, आरक्षी रामनारायण यादव, आरक्षी आशिष कुमार दास शामिल थे।





