साहिबगंज।शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में साहेबगंज जिला में पड़ने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की रायशुमारी के लिए बैठक बुलाई की गई। पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव उदय लखमानी उपस्थित हुए।सील बंद लिफाफे में अपने-अपने प्रखंडों की सूची जिला पर्यवेक्षक को सौंपी गई।बैठक में राजमहल विधानसभा सीट कांग्रेस कोटे में देने की मांग की गई।कहा कि राजमहल विधानसभा सीट पर झामुमो 6 बार चुनाव लड़ी है लेकिन एक बार भी जीत नहीं पाई है।जबकि ये सीट कांग्रेस की परम्परागत सीट रही है। वहीं उदय लखमानी ने कहा कि राजमहल विधानसभा सीट पर आपके भावनाओं से प्रदेश कमिटी को अवगत कराने का काम करूंगा।पर्यवेक्षक ने बारी-बारी से सभी प्रखंड और नगर अध्यक्ष,विधानसभावार चुनाव लड़ने के लिए दावेदार आवेदनकर्ता,जिले के नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिले और उनकी बातों को सुना।बरकतुल्लाह खान ने कहा कि राजमहल सीट इस बार कांग्रेस की झोली में आए इसके लिए पूरा प्रयास करूंगा। बैठक में अनिल ओझा, मुर्शाद अली, बासुकीनाथ यादव, अशोक कुमार दास ,नित्यानंद गुप्ता, आदित्य यादव, कौशिक विश्वास, मैनुल हक़, महेन्द्र पासवान, मनोज ओझा, सुभाष कुमार, पूनम किरण चौरसिया, अनीता देवी, बीबी नूरजहां, बदरूददोजा, मो सलाउद्दीन, अली कुरैशी, सब्दुल अंसारी,सतीश कुमार पासवान,मो रिजवान,मो आफताब आलम,मो रियाज, सुभाष कुमार,संटू यादव, रमजान अली,राजेश कुमार सिंह,रामविलास यादव, अहमद अंसारी,रंजीत टुडू, अजमत हुसैन,संत चौधरी, उत्तम यादव,पप्पू रविदास, सोनू ओझा,संजय कुमार आदि दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।






