साहिबगंज । जिला उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर आगामी पर्व को देखते हुए व भीड़भान से निजात पाने को लेकर शहर के मुख्य मार्ग में खुले आसमान के नीचे मीट मछली मुर्गा दुकान अब नही लगेगा उक्त बाते नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने कही। उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार सदर एसडीओ अंगरनाथ स्वर्णकार के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के घाट रोड, कुलीपाड़ा रोड, बादशाह चौक, सब्जी मंडी, जिरवाबाड़ी पेट्रोल पंप समीप मुख्य मार्ग में खुले आसमान के नीचे मछली, मुर्गा, मीट दुकानदारों को हटाकर गोराबाड़ी हटिया परिसर में एक जगह सिफ्ट कराया गया। वही बादशाह चौक से सब्जी मंडी मुख्य सड़क को मीट मछली मुर्गा सहित अन्य दुकान बनाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी दुकान हटाकर सड़क अतिक्रमण मुक्त करने का सख्त निर्देश दिया। वही मीट मुर्गा दुकानदारों को काला शीशा से दुकान को पूरा पैक करके दुकान के अंदर मीट मुर्गा बेचने का सख्त निर्देश दिया। बाहर से मीट मुर्गा नही दिखे ना ही खुले में मीट मुर्गा कटा हुआ लटका नजर आना चाहिए, वरना सख्त करवाई के साथ साथ जुर्माना किया जाएगा। वही सब्जी मंडी मोल समीप निर्माण सामग्री गिट्टी रखकर मार्ग को अवरूद्ध करने पर मकान मालिक को गिट्टी हटाने का सख्त निर्देश दिया गया। नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि मीट मछली मुर्गा दुकानदार को हर हाल में गोराबाड़ी हटिया परिसर में प्रतिदिन दुकान लगाना है, यत्र तत्र खुले में दुकान लगाने पर कड़ी करवाई की जाएगी। ये अभियान प्रतिदिन चलेगा। वही लेसी को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, सीटी मैनेजर बिरेश कुमार, अनूप लाल हरी, शिव हरी, जेई, आयुष, कमल यादव, विक्की हरी, सोनू कुमार, मंसूर अली सहित अन्य थे।






