साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी कमेटी की ओर से नगर अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में साहिबगंज नगर के पूर्वी फाटक पर स्थित शहीद वीर स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा ने स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुष शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने महापुरुष के भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला। कहा कि सभी को महापुरुषों के बताए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री गौतम यादव, नगर अध्यक्ष संजय पटेल नगर, महामंत्री संतोष चौधरी, गौतम पंडित, राजेश गौड देव कुमार, प्रशांत शेखर,स्वेता श्रीवास्तव, सिंधु पांडे,चंद्रशेखर उरांव, दिनेश पांडे,राजीव रंजन,निरंजन यादव व अन्य मौजूद थे।






