09 मोबाइल 10 सिम कार्ड,प्रतिबिम्ब एप में अपलोड 04 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद
देवघर। साइबर पुलिस ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 05 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ मे साइबर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि करौं थाना अंतर्गत डिंडाकोली स्टेडियम फुटबॉल मैदान के समीप कुछ साईबर अपराधी फर्जी बैंक पदाधिकारी,कस्टमर केअर पदाधिकारी,क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी,एयरटेल पेमेंट बैंक फोन पे कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी करते हैं। उपरांत सारठ थाना अंतर्गत जमुआ जंगल के समीप छापामारी कर पांच साईबर अपराधियों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों के पास से बरामद मोबाईल,सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी बैंक पदाधिकारी, कस्टमर केअर पदाधिकारी,क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी,एयरटेल पेमेंट बैंक फोन पे कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर आमलोगों को कॉल कर झांसे मे लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं। गिरफ्तार ठगों में देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडिया बांधडीह के सुभाष दास,पिता स्व० युगल दास,पथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीपुर गांव के राजेश कुमार दास,पिता,पोलो महरा,लेडवा गांव के विष्णु कुमार दास,पिता नारायण दास,मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत
महजोरी गांव के करण कुमार मंडल, पिता,रोहित मंडल,करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत
डुमरतर गांव के विकास कुमार दास, पिता,धीरण दास शामिल हैं। सभी को पूछताछ के बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया गया। उक्त साइबर ठग आरोपितों के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया 04 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद किया गया है।
छापामारी टीम में साईबर थाना के पु०नि० छठुराम गोंड,पु०अ०नि० नागेन्द्र प्रसाद सिंह, पथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग,करौं थाना प्रभारी अमर कुमार छापामारी टीम में शामिल थे।


