साहिबगंज।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना में विगत तीन माह से वर्षा जल जमा होने के कारण सैकड़ों परिवार परेशान हैं। पीड़ित दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि गांव के एक मनबढू दबंग परिवार द्वारा ग्रामीण पीसीसी सड़क पर स्टोन डस्ट एवं कंक्रीट सीमेंट से बांध बना दिया है। जिससे सैकड़ो परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। सभी पीड़ित ग्रामीणों के बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। महिलाएं घर पर रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी इतना गंदा हो गया कि पानी में कीड़े हो जाने के कारण गंभीर बीमारी का खतरा बना हुआ है। समस्या को लेकर पीड़ित ग्रामीणों द्वारा जिला के डीसी से लेकर सदर अंचल अधिकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी को कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहजहां काजू ने बताया कि गांव के ही एक परिवार द्वारा ग्रामीण पीसीसी सड़क पर बांध बना दिया है जिससे जल जमाव हो गया है। इस समस्या पर कुछ लोगों द्वारा बोले जाने पर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें हाजी दस्तगीर आलम को गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों पक्ष द्वारा मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज किया गया है।घायल दस्तगीर आलम को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। श्री शाहजहां ने बताया कि अगर जनहित में इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह अपने समर्थकों के साथ जल जमाव पर ही धरना प्रदर्शन करेंगे।मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया की समस्या के समाधान के लिए दो बार प्रयास किया गया है।वहीं इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन धारण किए हुए हैं।






