साहिबगंज । उपायुक्त महोदय से उनके चेंबर में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में मिला। साहिबगंज शहर में जनता एवं व्यवसायियों को नागरिक सुविधा देने के संबंध में सात सूत्री मांग पत्र दिया तथा अपनी बातों को विस्तृत रूप से रखा। साहिबगंज अंग्रेजों द्वारा बसाया गया एक सुंदर शहर है जिसकी सड़कों एवं नालियों की व्यवस्था इतनी सुदृढ़ थी कि पूरे शहर का वेस्टेज पानी दो बड़े नालों से निर्वाध बहता था एवं कहीं भी जल जमाव नहीं होता था।अब अव्यवस्था के कारण जनता को बहुत ज्यादा असुविधा हो रही है। पर्व- त्योहारों का समय आ गया है आने वाले समय में दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा आदि का आयोजन शहर में होगा मेले में लोगों को काफी परेशानी होगी। इसके लिए पूर्व में दिनांक 6 अगस्त 2024 तथा 18 सितंबर 2023 को भी माननीय कार्यपालकपदाधिकारी, नगर परिषद, साहिबगंज को भी पत्र भेंट करके दिया गया था लेकिन किसी भी बिंदु पर कोई भी कार्य नहीं हो सका। साहिबगंज शहर की सड़कों की स्थिति बहुत ही दयनीय है सड़कों के बीचो-बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता है, नालियां जाम होने के कारण बरसात का पानी निकलता नहीं है और सड़कों पर बरसात बंद होने के बाद भी कई दिनों तक पानी भरा रहता है जिससे लोगों का आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।लोगों के द्वारा घरों का मरम्मत करने के द्वारा जो वेस्ट निकलता है उसको इन गड्ढों को भरने की मंशा से इन गड्ढों में डाल देते हैं जिससे जब तेज धूप होने पर कीचड़ सुख जाता हैं तब सड़कों पर धूल ही धूल उड़ती है। पूरा वातावरण प्रदूषित रहता है। गोपाल पुल से लेकर शहर के जे० एन० राय रोड, नगर थाना, कॉलेज रोड आदि होते हुए कहीं भी जांच की जा सकती है।सभी जगह की स्थिति लगभग एक समान है। साहिबगंज शहर में जब भी सड़कों की मरम्मती की जाती तब पुरानी सड़कों के ऊपर ही सड़के बना दी जाती है जिससे सड़कें ऊंची होती जा रही है और लोगों के घर नीचे होते जा रहे हैं।इससे लोगों के घरों में जल जमाव की स्थिति बनी रहती है, साथ ही इसके चलते नालियों की सफाई में भी काफी दिक्कत आ रही है।शहर की सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है संपूर्ण शहर की हालत बिगड़ी हुई है दिन-रात धूल उड़ते रहती है नालियां भरी पड़ी है तथा नालियों का पानी जाम हो गया है जगह-जगह बदबू फैली हुई है। पहले सड़कों पर प्रतिदिन झाड़ू पड़ती थी और नालियां साफ होती थी लेकिन अब तो लगता है कि अधिकांश जगहों पर झाड़ू पड़ती ही नहीं हैं और नालियां तो बिल्कुल साफ ही नहीं होती है। पूर्व में शहर की नालियां ब्रश से साफ होती थी, कर्मचारियों के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव होता था। शहर में एक भी मच्छर नहीं था। नगर परिषद में फॉगिंग मशीन होने के बाद भी शहर में फांगिंग नहीं किया जाता है।पूरे शहर में गंदगी के कारण बीमारी का प्रकोप काफी पड़ गया है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं और मलेरिया डेंगू आदि बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शहर में कूड़ेदान की व्यवस्था भी दुरुस्त की जानी चाहिए।शहर में कूड़ेदान हाल में लगवाए गए थे लेकिन वह पर्याप्त नहीं थे। कुछ ही दिनों में उन कूड़ेदानों में से अधिकांश कूड़ेदान टूट गए। इधर-उधर बिखर बिखरे पड़े हैं कोई देखने वाला नहीं है। कूड़ेदान को लगवाने के साथ-साथ उनका रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। कूड़ा लेने के लिए नगर परिषद की गाड़ी आती है लेकिन इसकी व्यवस्था प्रतिदिन तथा व्यवस्थित ढंग से किए जाने की आवश्यकता है। शहर के व्यावसायिक स्थलों पर अतिरिक्त सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। शहर में सफाई की व्यवस्था को पहले की तरह पुनः बहाल किया जाना चाहिए।
गंगा तट परअवस्थित साहिबगंज शहर में घर-घर तक पीने के स्वच्छ जल की आपूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है। पूर्व में जनता की गाढ़ी कमाई के दिए गए टैक्स की राशि कई बार बर्बाद हो चुकी है। अतः पेयजल की आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए घर-घर तक यथाशीघ्र पहुंचने की व्यवस्था की जाए। इसके अभाव में यहां के लोग लंबे समय से प्रदूषित जल पीने के लिए मजबूर है और विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
साहिबगंज शहर की ट्रैफिक व्यवस्था काफी सुस्त है एक तो सड़के जर्जर हैं दूसरी शहर के ट्रांसपोर्टेशन के नियमों को ताख पर रखकर अत्यधिक स्पीड में तथा लाइसेंस के अभाव में रिजेक्ट वाहनों का परिचालन होता है जिससे पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जर्जर सड़कों एवं जम के कारण छोटी-छोटी दुर्घटना या कभी-कभी बड़ी दुर्घटना भी घटने रहती है। इससे जनता में काफी संतोष है। अतः शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन कड़ाई से करने की व्यवस्था की जाए। पूर्वी एवं पश्चिमी चेक नाकों से 500 मी पूर्व में ‘आगे चेक नाका है’ का अंग्रेजी और हिंदी में अलग-अलग वाहनों के प्रवेश और बाहर निकलने पर कितनी राशि लगेगी का नगर परिषद द्वारा बोर्ड लगाया जाए जिससे बाहर से आने वाले और जाने वाले वाहन चालकों को दंडित ना होना पड़े और उसकी एक कॉपी चेंबर ऑफ कॉमर्स को उपलब्ध कराई जाए।शहर में विभिन्न जगहों पर पूर्व में लगी हुई बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराया जाए तथा वैसी जगहपर जहां लाइट की व्यवस्था नहीं है वहां पर नई लाइट लगाई जाने की व्यवस्था की जाए।पर्व त्योहार को देखते हुए शहर में विभिन्न जगहों के बंद पड़े सी०सी०टीवी कैमरों को दुरुस्त करवाया जाना चाहिए।
शहर में अत्यधिक ट्रैफिक हॉर्न बजाने से लोगों को भारी मात्रा में ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ता है जिसके दुष्परिणाम शहर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही है। अतः होने वाले ध्वनि प्रदूषण से लोगों को निजात दिलाने की व्यवस्था की जाए।उपायुक्त महोदय ने आश्वासन दिया है की संबंधित पदाधिकारियों से बात करके कार्य को जल्द से जल्द करवाने का प्रयास करेंगे। सफाई और स्ट्रीट लाइट के लिए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद से बात करेंगे तथा उन्होंने बताया की सड़क का टेंडर हो गया है जल्द ही सड़क का निर्माण होगा।
प्रतिनिधि मंडल में राजेश अग्रवाल अध्यक्ष, अंकित केजरीवाल सचिव, सज्जन पोद्दार संरक्षक,सुनील भरतीया संरक्षक, विवेक कुमार कोषाध्यक्ष ,शुभम पोद्दार सदस्य,अजय डोकनिया, सदस्य थे।






