महगामा प्रतिनिधि : मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में नियोजनालय, ललमटिया, गोड्डा द्वारा जय नारायण +2 उच्च विद्यालय महागामा परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का अयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि इस मेला में कुल 09 निजी क्षेत्र की कम्पनियाँ लगभग 2112 रिक्ति के साथ सम्मिलित हुए जिसमें बाहर की कम्पनियों समेत यहाँ की स्थानीय कम्पनियाँ भी शामिल हुए। जिसमें Satyendra Pvt ITI Pathargama, Birsa Security and Super Service Dumka, Aerosoft Healthcare Pvt. Ltd., Seva Sahyog Security & Facility Management Pvt. Ltd, SBI Life Insurance, Grameen Shiksha awam. Prarikshan Foundation (GSA), Express Consultancy Pvt. Ltd, Dumka, Credit Access Grameen Limited, LIC Mahagama, इत्यादि कम्पनियो की नाम उल्लेखनीय है। बताते चले की इस रोजगार मेला में 93 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट एवं कुल 117 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। सुश्री पद्मा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजनालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाता रहा है ताकि बड़े संख्या में पढ़े-लिखे योग्यता प्राप्त बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके, मौके पर नियोजनालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


