हिरणपुर (पाकुड़ )। मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई। वहीं समिति की पुनर्गठन को लेकर प्रतिनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक रुबीना यास्मीन एवं संजय जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से राधेश्याम रविदास को पुनः एसएमसी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं सुभ्रा देवी को उपाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। इसको लेकर नवनियुक्त एसएमसी अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय की सर्वांगीण विकास के लिए मेरे भागीदारी हर समय रहेगी साथ ही विद्यालय में बच्चों की हित में कार्य किया जाएगा। बताते चले कि बीते तीन बार एसएमसी चयन को लेकर बैठक बुलाई गई थी। लेकिन उपस्थिति कम होने के कारण स्थगित हुई थी।मौके पर प्रधानाध्यापक मो.सरफराज नाजरी, रमेश गोस्वामी, राजकुमार साह, रूपेश कुमार, अभिभावक भवानी साहा, अंसार अंसारी, जोनी हेम्ब्रम, पंचू यादव, तारा देवी आदि मौजूद थे।





