पटना । यहां प्रेमिका के सामने प्रेमी ने आत्महत्या कर ली है। प्रेमी को नशा करने से प्रेमिका रोकती थी। इस पर विवाद होता था। किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। फिरद पंखे से लटकर प्रेमी ने जान दे दी।
प्रेमिका ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एक मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यह घटना गांधीनगर की है। मकान मालिक ने कहा कि दोनों भागलपुर के रहने वाले थे। उनने रेंट पर कमरा लिया था। दोनों ने खुद को भाई-बहन बताकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की बात कही थी। प्रेमिका ने कहा कि प्रदुमन के साथ वह 6 महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हम लोग एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। प्रदुमन काफी नशा करता था। इसी बात पर कई बार झगड़ा भी हुआ था। प्रेमिका ने कहा कि फिर भी विवाद हुआ। फिर प्रदुमन कमरे में गया और अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से देखा। वो पंखा से लटक रहा था। इस घटना की सूचना पुलिस की दी। थाने के दरोगा ने कहा कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


