संथाल परगना के डीआईजी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
दुमका। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर राज्य भर में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस महानिरीक्षक, दुमका प्रक्षेत्र, दुमका के नेतृत्व में दिनांक-04 एवं 05 अगस्त को समकालीन अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान में पिछले 48 घंटे में दुमका प्रक्षेत्र के विभिन्न जिलों से कुल 58 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिलावार अपराधियों की गिरफ्तारी की संख्या क्रमशः दुमका 10, गोड्डा-10, देवघर-19, जामताड़ा-10, साहेबगंज-06 एवं पाकुड़-03 है। प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया था कि सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिला के थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से छापामारी अभियान चलाने एवं अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों को अमल में लाने को लेकर कहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


