◆पुलिस इंस्पेक्टर लोरेंसिया केरकेट्टा दुमका मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी होंगे
◆संगम पाठक बने तालझारी थाना के थाना प्रभारी
विशेष संवाददाता
दुमका । दुमका जिला मे इंस्पेक्टर और दारोगा स्तर के पांच पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने शनिवार को देर रात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया।
दुमका मुफस्सिल थाना और तालझारी थाना के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं जबकि चर्चित हंसडीहा थाना में नए थाना पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।तालझारी के थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव को हंसडीहा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।अजीत कुमार यादव की जगह दुमका टाउन थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर संगम पाठक को तालझारी थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है।इधर मुफसिल थाना दुमका के थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सत्यम कुमार को रानेश्वर सर्किल का इंस्पेक्टर बनाया गया है।रानेश्वर के पुलिस इंस्पेक्टर लोरेंसिया केरकेट्टा को दुमका मुफस्सिल थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।पुलिस केंद्र से पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह को दुमका सदर का इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित किया गया है।


