अमित सिंह
साहिबगंज – साहिबगंज जिले में सर्पदंश के मामले में आते रहते है.खास कर जून माह से नवम्बर माह यानि बरसात व बाढ़ के समय में जिले में सर्पदंश के मामले अधिक आते है.मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले में लगभग 14 माह माह में सर्पदंश के कुल 418 मामले सामने आए.साथ ही सर्पदंश से 6 लोगो की मौत हुई है.मिली जानकारी के अनुसार जिला सदर अस्पताल में वर्ष 2025 के जुलाई से दिसंबर तक सर्पदंश के 116 मामले एवं वर्ष 2026 के जनवरी से 25 जुलाई तक 66 सर्पदंश के मामले आएं.यानि 14 माह में सदर अस्पताल में कुल 182 सर्पदंश के मामले आएं.साथ ही 6 लोगो की मौत सर्पदंश से हुई है.
जिले के अस्पतालों व स्टोर में उपलब्ध है 3703 भाईल एंटी स्नैक वेनम दवा
साहिबगंज – साहिबगंज जिले के सदर अस्पताल,राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सांप काटने पर लगाये जाने वाली एंटी स्नैक वेनम दवा
3703 भाईल उपलब्ध है.मिली जानकारी के अनुसार जिला वेयर हाउस में 700 भाईल,सदर अस्पताल के स्टोर में 1000 भाईल,सदर अस्पताल में 200 भाईल,सदर सीएसी में 200 भाईल, बोरियों सीएचसी में 250 भाईल,बरहेट सीएचसी में 157 भाईल,पतना सीएचसी में 305 भाईल,बरहरवा सीएचसी में 141 भाईल,राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में 720 भाईल एवं तालझारी सीएचसी में 30 भाईल एंटी स्नैक वेनम दवा उपलब्ध है.
डॉ मोहन मुर्मू ने कहा-समय ना गंवाते हुए सर्पदंश के मरीज को कराएं अस्पताल में भर्ती
साहिबगंज-चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन मुर्मू ने कहा कि साहिबगंज में बरसात व बाढ़ के समय में सर्पदंश के मामले में वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि सांप कटने के बाद तुरंत मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने से समय पर मरीज का इलाज प्रारंभ हो जाता है.जिससे मरीज की जान बचने की संभावना 95 प्रतिशत रहती है.सदर अस्पताल में सांप कटने पर लगाये जाने वाले एंटी स्नैक वेनम दवा प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है.उन्होने लोगो से अपील किया है कि सांप काटने पर लोग झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े. तुरंत मरीज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करें. ताकि मरीज की जान बचाई जा सके.
जिले में जुलाई 2025 से 25 जुलाई तक सर्पदंश का आंकड़ा माहवार इस प्रकार है
जुलाई – 57
अगस्त -51
सितंबर -38
अक्टूबर -33
नवम्बर -29
दिसंबर -27
जनवरी -24
फरवरी -16
मार्च -25
अप्रैल -18
मई-15
जून-45
25 जुलाई तक -40
कुल- 418 मामला
जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एंटी स्नैक वेनम की दवा- सीएस
साहिबगंज -साहिबगंज जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में एंटी स्नैक वेनम की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. सांप काटने पर लोग घबराए नहीं. तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराएं. समय पर एंटी स्नैक वेनम की दवा पड़ने एवं इलाज होने पर सर्पदंश के मरीज की जान बचाई जा सकती है.
डॉ रामदेव पासवान सिविल सर्जन साहिबगंज


