राजमहल-साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत के शोभापुर गांव में अपने ससुराल में रह रहे 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.लोगो ने मामले की जानकारी राजमहल थाना पुलिस को दी.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.मिली जानकारी के अनुसार तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया गांव निवासी 40 वर्षीय कार्तिक मंडल अपना ससुराल शोभापुर में बच्चों के साथ रह रहा था. रविवार को अपने घर में कार्तिक मंडल ने

फांसी लगा लिया.मामले को लेकर राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.वही मृतक की एक पुत्री व एक पुत्र हैं. परिवार वालों व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.



