संताल एक्सप्रेस
हिरणपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क देवपुर पूल निकट शनिवार शाम बाइक दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी नईम अंसारी(32) घाघरजानी में भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवपुर पूल निकट बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसे किसी ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल को सोनाजोडी सदर अस्पताल पहुँचाया।जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।इस बावत थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि बाइक दुर्घटना में घायल की सूचना मिली थी। पता चला है कि सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. घटना जांच की जा रही है।


