शिकारीपाड़ा। ट्रेन की चपेट मे आने से 21वर्षीय मृत युवती का शव बरामद हुई है। यह घटना दुमका रामपुरहाट रेल मार्ग में होने की बात बताई जा रही है । मृतक की पहचान दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी के रशीदा खातून के रूप में हुई। पुलिस को मृतका के पिता ने अपने बयान में बताया कि 2 दिन से उसकी बेटी राशिदा खातून अपनी मायके घर पर ही रह रही थी सोमवार की दोपहर को घर से बगैर कुछ बताएं निकली थी जबकि देर शाम को सूचना मिली कि उसकी बेटी का शव बाली जोड़ के समीप रेल लाइन किनारे पाया गया है सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचकर शिकारीपाड़ा पुलिस को अपने बयान में बताया उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार थी विक्षिप्त अवस्था में इधर-उधर कभी-कभी चली जाती थी इसी दौरान ट्रेन से हादसा हुई होगी,तीन माह पूर्व ही राशिदा की शादी शिकारीपाड़ा के कर्माटांड़ में हुई थी। शिकारीपाड़ा पुलिस शव को बरामद कर परिजनों के बयान पर जांच पड़ताल में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


