नई दिल्ली । सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। निवेशक अब इसे सुरक्षित विकल्प मानकर बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। शुक्रवार को सोने का भाव 1,07,740 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। अर्थव्यवस्था की अस्थिरता के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो डॉलर कमजोर होगा और सोने की मांग और अधिक बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए एक वैश्विक निवेश बैंक ने पहले अनुमान को संशोधित करते हुए अब सोने का भाव 5,000 डॉलर प्रति औंस (लगभग 1.55 लाख प्रति 10 ग्राम) तक पहुंचने की संभावना जताई है। इससे पहले यह अनुमान 4,000 डॉलर प्रति औंस था। बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में गिरावट और भारतीय रुपये में मजबूती के चलते घरेलू बाजार में सोना और महंगा हो सकता है। निवेशक शेयर बाजार और क्रिप्टो जैसे अस्थिर विकल्पों से दूर हटकर अब सोने में भरोसा जता रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


