06 मोबाइल,10 सिम कार्ड, 04 प्रतिबिंब सिम जब्त
देवघर। साइबर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जिला के पाथरौल थाना अंतर्गत ग्राम पथरा में छापामारी कर 04 साईबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर ठगों में देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ामेरखी गांव के दीपक दास,पिता अशोक दास,अवधेश दास, पिता प्रेम दास,पाथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविन्दपुर लकड़ा के संजय दास,पिता बिनोद दास,गौनेया गांव के डबलू दास,पिता कामदेव दास को गिरप्तार कर कोर्ट में पेश कर कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग ने साइबर पुलिस को बताया कि फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करना। फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक क्रेडिट बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना। फर्जी फोन पे पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करना। फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करता था।


