दुमका। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा के शानदार परिणाम आने के बाद सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका के प्रांगण में एक भव्य और प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।
सेमिनार को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव प्रदीप मुखर्जी ने विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक सफलता केवल मार्कशीट के अंकों से तय नहीं होती, बल्कि अनुशासन और निरंतर कड़े परिश्रम से हासिल होती है। वहीं विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती सुनीता मुखर्जी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत, सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी और परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के प्रयासों की सराहना करें और उन्हें हर कदम पर भावनात्मक सहयोग दें।
अपनी सफलता से उत्साहित विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को दिया। सेमिनार का समापन सकारात्मक ऊर्जा और नए लक्ष्यों के निर्धारण के संकल्प के साथ हुआ।
—————–
सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका के टॉप पाँच छात्र-छात्राओं के नाम*
प्रथम स्थान:- अनम आलम, 94.4℅
द्वितीय स्थान:- आरफा फातमा, 94.2%
तृतीय स्थान:- सुप्रिया कुमारी, 91.6%
चतुर्थ स्थान:- अनूप कुमार, 91.6%
पंचम स्थान:- रोनित राज, 91.2%।
सिदो कान्हू हाई स्कूल रघुनाथपुर के टॉप 5 छात्र-छात्राओं के नाम:-
प्रथम स्थान:- अनमोल यादव – 85.8%
द्वितीय स्थान:- एस. के. अहशन – 73.4%
तृतीय स्थान:- अर्जुन लायक – 70.6%
चतुर्थ स्थान:- प्रिया किस्कू – 69.8%
पंचम स्थान:- सोमनाथ मंडल – 68.4%


