जरमुंडी : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जरमुंडी शाखा के सौजन्य से संस्कार वाटिका का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को मंत्रोचारण सिखाया, ताकि बच्चे सनातन धर्म से जुड़े रहे और अपनी संस्कृति को जाने। यह कार्यक्रम हरिपुर और जरमुंडी में किया गया। इसके पूर्व दुखियानाथ मंदिर में गरीबों के बीच बिस्कुट का वितरण किया गया।
इस तरह मारवाड़ी महिला समिति जरमुंडी शाखा की ओर से कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित होते रहता है। इस समिति में अध्यक्ष का दायित्व सीमा भुवानियां, सचिव सरिता भुवानियां, कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, समिति की पूर्व कोषाध्यक्ष रिंकू भुवानिया के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मारवाड़ी महिला समिति शाखा जरमुंडी के सदस्यों के द्वारा इस तरह की सामाजिक गतिविधियों का कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के बीच कॉपी, कलम, थरमस इत्यादि का वितरण करेगी।


