नई दिल्ली । लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले ही दिन एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। शमी ने अपने पेशेवर करियर में 900 विकेट पूरे कर लिए हैं। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए अपने 900 विकेट पूरे किये।
इस मुकाबल में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए, शमी ने उन्होंने सेंट्रल जोन की पहली पारी में 2 विकेट लेने के साथ ही 900 विकेट का आंकड़ा हासिल किया। इस मैच मैच में नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद 15 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में शमी गेंदबाजी करते दिखे।
इस मैच में सेंट्रल जोन की पहली पारी 266 रनों पर सिमट गई, जिसका अंतिम विकेट गिरने के साथ ही पहले दिन के खेल की समाप्ति भी घोषित हुई। सेंट्रल जोन की ओर से आर्यन जुयाल ने 46 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
शमी ने सेंट्रल जोन की पहली पारी में दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने यश राठौड़ के रूप में पहला विकेट लिया, और इसके बाद अरशद खान को एक रन पर ही पेवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही वह 900वां विकेट लेने वाले विशिष्ट क्लब का हिस्सा बन गये। भारत के लिए इससे पहले केवल पांच अन्य गेंदबाज ही यहां तक पहुंचे हैं। वहीं ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी और कुनैन कुरैशी ने 2-2 विकेट लिए। शमी के 900 से अधिक पेशेवर विकेटों में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 379 विकेट, लिस्ट ए में 283 विकेट और टी20 क्रिकेट में 280 विकेट शामिल हैं। इन आंकड़ों से उनकी तीनों प्रारुपों में निरंतरता का अंदाजा होता है। शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट, 108 वनडे मैचों में 206 विकेट और 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27 विकेट हासिल किए हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग के 100 रुपये में से महज एक रुपया ही वसूल पाते हैं अधिकारी : सीजेआई


