रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग कोलकाता स्थित कालीघाट शक्तिपीठ मंदिर (कालीघाट काली मन्दिर) का दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान झारखंड राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि-शांति तथा खुशहाली की कामना की।






