नाला (जामताड़ा) । गुरुवार को गोपालपुर गांव में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक नाला के तत्वावधान में शिविर का आयोजन कर खाता धारक पुतुल बाउरी के देहांत के उपरांत पीएमजेजेबीवाई के तहत उनके नामित(नॉमिनी) बोधी बाउरी को ₹2 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस शिविर में विशेष कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई। जिसमें पीएमजेजेबीवाई के तहत 436 रुपया एवं पीएम एसबीआई के तहत₹20 सालाना लगता है। बताया गया कि जिसमें दो-दो लाख का बीमा होता है वहीं शाखा प्रबंधक पिंटू कुमार पासवान ने यह भी जानकारी दिया की पीएमजेजेबीवाई में नॉर्मल डेथ में ₹200000 प्रदत किया जाता है एवं पीएम एसबीआई में एक्सीडेंटल डेथ में 2 लाख बीमाधारक के नामित अर्थात(नॉमिनी) को दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी साथ ही लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू, पूर्व वार्ड सदस्य कंचन दास, जेएसएलपीएस के कलस्टर कोऑर्डिनेटर मुकेश महतो, बैंक सखी महुआ देवी, राधा रानी चक्रवर्ती, आलो बाउरी, सक्रीय महिला पूर्णिमा दास, एफ एल टी झरना बाउरी, सावित्री दास,सरिता देवी,भादु राउत,इमरान परवीन, साधु चरण माजी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


