गोड्डा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, सदर पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक एवं महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा के द्वारा मुख्यालय स्थित सी० एम० उत्कृष्ठ बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं से मिलकर उन्हें डायल 112, महिला एवं बाल अपराध, मानव तस्करी, डायन हत्या सहित कई प्रकार के अधिनियमो की जानकारी देते हुए छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उनके द्वारा दिनांक 10 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को नगर भवन, गोड्डा में आयोजित होने वाली जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उक्त जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।





