संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहरवा – बरहरवा प्रखंड अंतर्गत सातगाछी पंचायत के मालिन गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 33 वर्षीय अर्जुन साहा की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अर्जुन साहा गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
अर्जुन साहा अपने पीछे पत्नी और 5 वर्षीय मासूम पुत्र को छोड़ गए हैं. उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


