देवघर। जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के सालमांद्रा गांव के पास रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकपानी गांव निवासी सहजान शेख के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह जंगली जड़ी-बूटी की दवा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, रविवार को सहजान शेख जड़ी-बूटी बेचने के लिए अपने घर से मारगोमुंडा में लगने वाली साप्ताहिक हाट जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह सालमांद्रा गांव के समीप एक घर की छावनी के नीचे रुक गया। तभी अचानक वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गया। वज्रपात से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


