पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी, पुलिस जांच में जुटी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहरवा- साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. झिकटिया निवासी 46 वर्षीय राकेश राय ने मंगलवार देर रात अपने ही घर के बेडरूम में फांसी लगाकर कर ली. घटना के बाद परिजनों व इलाके में शोक का माहौल है.
मृतक की पहचान स्वर्गीय राम इकबाल राय के 46 वर्षीय पुत्र राकेश राय के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार मंगलवार रात लगभग 12 बजे के आसपास यह घटना हुई. उस समय मृतक की पत्नी सोनी शर्मा अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी. कुछ देर बाद जब वह अपने कमरे से बाहर निकलीं और बेडरूम में पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ देखा. यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.बताया गया कि राकेश राय मूल रूप से पटना के निवासी थे. करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने बरहरवा थाना क्षेत्र के झिकटिया में अपना घर बनाकर परिवार के साथ रहना शुरू किया था.घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया गया.फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.


