संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज –मालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेल पुलिस ने नशा खुरानी का शिकार हुए एक युवक को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेणी गाड़ी निवासी सागर पासवान के पुत्र मुकेश कुमार पासवान उम्र 30 वर्ष नशा खुरानी का शिकार हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जहां चिकित्सक ने युवक का इलाज प्रारंभ कर दिया. युवक मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि पिछले एक माह से मैं पटना में रह रहा हूं और मजदूरी का काम करता हूं. भागलपुर अपने गांव आने के लिए बांका इंटरसिटी ट्रेन पकड़ा था. ट्रेन खुलने के बाद 4 से 5 युवक आए और मेरे बगल में बैठ गए. मुझसे दोस्ती करने लगा और मुझे कुछ खाने के लिए दिया. जिसकी बात मैं बेहोश हो गया और कुछ याद नहीं है. साहिबगंज रेल पुलिस के द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बरहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


