पूर्वी सिंहभूम । टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने कंपनी संपत्ति की चोरी रोकने के अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में चोरी की गैर-लौह धातु सामग्री बरामद की गई है। इस कार्रवाई को टाटा स्टील सिक्योरिटी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात करीब 2:14 बजे विशेष सूचना मिलने के बाद टाटा स्टील सिक्योरिटी की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान टीम ने पीछा कर बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट निवासी 20 वर्षीय किशन सरदार को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 89 किलो गैर-लौह धातु सामग्री बरामद की गई। इसमें लगभग 27 किलो तांबा शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16,200 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 62 किलो पीतल भी बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27,900 रुपये आंकी गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 44,100 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना के हवाले कर दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


