रांची । रांची के किशोर गंज इलाके में विकास कुमार नामक युवक से देर रात लूट और हमले की घटना सामने आई है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पीडि़त विकास कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 3.30 बजे की है। वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान छह युवक उनका पीछा करने लगे। जब उनकी गाड़ी घर के पास पहुंची तो बदमाशों ने दोनों तरफ से कार को घेर लिया और उनकी चेन छीनने की कोशिश की।
जब उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाशों ने उनको चाकू मार दिया। वहीं, हाथ पर पत्थर से भी हमला कर दिया। पीडि़त के अनुसार, हमलावरों ने आरोप लगाया कि वह तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। हालांकि विकास ने कहा कि वह सामान्य गति से वाहन चला रहे थे। हमले के बाद बदमाश उनकी चेन, मोबाइल फोन और कार में रखे करीब 4 से 5 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। विकास कुमार ने चार आरोपियों की पहचान आर्यन मेहता, अंश राज वर्मा, राज वर्मा और नवीन साहू के रूप में की है। दो अन्य आरोपी अब भी अज्ञात हैं।
इस खबर को भी पढ़े-झारखंड में मानसून सुस्त, 15 जुलाई तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज
इस खबर को भी पढ़े-बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर 40 लाख रुपये के निवेश में गड़बड़ी का आरोप
इस खबर को भी पढ़े-हिमांशु हत्याकांड में दो और आरोपित गिरफ्तार, सभी 16 आरोपित पुलिस गिरफ्त में


