साहिबगंज | नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर दहला पुल के समीप एक युवक के साथ तीन लोगों ने 10 रुपये के विवाद में मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए बीते रविवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया अस्पताल में चिकित्सा अलीमुद्दीन ने प्राथमिक उपचार किया बताया जा रहा है कि रसूलपुर दहला निवासी स्वर्गीय अमरनाथ के 22 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार तांती मजदूरी कर सब्जी बेचने का काम किया करता है।घर के लिए वापस बाजार से लौट रहा था। तभी तीन लोगों ने उसे पर 10 रुपए के लिए विवाद हुआ और मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल संजीव कुमार ताँती ने आरोप लगाते हुए बताया कि किसी चना भूझा के दुकान में 10 रुपये का लिया था ।इसी बात पर आनंद मोदी,वह उनके दो पुत्र राकेश,दीपक ने मारपीट कर घायल कर दिया साथ ही पॉकेट से चार हजार रुपए,और गले में चांदी का चैन भी छीन लिया और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है |
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


