साहिबगंज –बरहरवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. यहां एक्स-रे मशीन पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है.जिससे आम लोगों को इलाज व एक्स-रे कराने के लिए बाहर के निजी केंद्रों या दूसरे शहरों का सहारा लेना पड़ रहा है.इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत बरहरवा की अध्यक्ष अर्पिता दास ने सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि एक्स-रे मशीन टेक्नीशियन के अभाव में काम नहीं कर रही है. जिससे मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
पत्र के माध्यम से उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द टेक्नीशियन की नियुक्ति कर एक्स-रे सेवा को पुनः शुरू कराया जाएं .ताकि स्थानीय लोगों को समय पर जांच सुविधा मिल सके.इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की बुनियादी सुविधा का बंद रहना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस समस्या को जल्द दूर करेगा. जिससे मरीजों को राहत मिल सके.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


