संताल एक्सप्रेस संवाददाता
मंडरो- मंडरो प्रखंड क्षेत्र के मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित छठ घाट पोखर परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा का विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया. वहीं थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव, पूजा संस्थापक कपिल मुनि भगत, अध्यक्ष राजीव जयसवाल, विरेंद्र साह ने पूजा अर्चना किया. जबकि कलाकारों के द्वारा मां सरस्वती के पंडाल में बहुत ही बारीकी ढंग से मंडरो फॉसिल पार्क,गंगा में डॉल्फिन के सुरक्षित क्षेत्र एवं सदर प्रखंड के डिहारी गांव मे बनने वाले व्यवसायिक एयरपोर्ट को दर्शाया गया है. मां सरस्वती की प्रतिमा के बगल में मंदिर भी दर्शाया गया है. वही शाम में प्रतिमा दर्शन करने के लिए पूजा पंडाल में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर पंडित रविशंकर चौबे, गणेश भगत,विष्णु भगत बालेश्वर प्रसाद भगत सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


